{"_id":"5803b76c4f1c1b67522932b7","slug":"three-including-two-women-died-of-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो महिलाओं समेत तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुखार से दो महिलाओं समेत तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 16 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
बुखार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। बीते चौबीस घंटों में दो महिलाओं समेत तीन और लोगों की बुखार के कारण मौत हो गई। खास बात यह कि इनमें से दो बुजुर्ग थे। इसे मिलाकर जिले में अब तक बुखार से मरने वालों की संख्या 152 तक पहुंच गई है।
पहासू कस्बे के काजीखेल मोहल्ला निवासी वृद्ध सुरेंद्र (60) कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। परिजनों ने उनका कई जगह पर उपचार कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। रविवार सुबह सात बजे के करीब सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया। इसी तरह, छपेटी निवासी हाजी इकराम की पत्नी हसीना बेगम (60) तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थीं।
विज्ञापन
कस्बा स्थित निजी चिकित्सक से इलाज कराया लेकिन लाभ नहीं होने पर परिजनों ने दिल्ली स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रविवार को हसीना बेगम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
वहीं जहांगीराबाद के मोहल्ला लोध राजपूतान जसैर दरवाजा निवासी सलमू की पत्नि शमीम पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी।
शमीम का इलाज नगर के एक अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान शमीम ने दम तोड दिया।