फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The military and peasant protests booty shot

लूट के विरोध पर फौजी व किसान को मारी गोली

Thu, 03 Nov 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 03 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
The military and peasant protests booty shot
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बांसौटी में महिला को लूट रहे चार बदमाशों से दो फौजी भाई भिड़  गए। इस पर बदमाशों ने फौजी समेत दो लोगों को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल फौजी को बुलंदशहर के निजी अस्पताल से हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे गांव बांसौटी स्थित सरदार पटेल कॉलेज के पास चार युवक एक महिला को घेरे खड़े थे। वह महिला से लूटपाट कर रहे थे और वह चिल्ला रही थी। महिला की चीख सुनकर बांसौटी निवासी जबलपुर में फौज में तैनात कांस्टेबल सुधीर और हैदराबाद में तैनात उसका फौजी भाई अमित पुत्रगण मनवीर सिंह ने बदमाशों का विरोध किया।
विज्ञापन


दोनों फौजी भाई बदमाशों से भिड़ गए और उनको दबोचकर शोर मचा दिया। इससे गुस्साए बदमाशों ने सुधीर पर गोली चला दी। सिर में गोली लगते ही सुधीर जमीन पर गिर पड़ा। इससे बदहवास अमित शोर मचाकर सहायता के लिए लोगों को बुलाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित के शोर और फायर की आवाज सुनकर पास में ट्रैक्टर से खेत जोत रहा किसान बच्चू सिंह पुत्र सतवीर सिंह भी दौड़कर वहां आया और बदमाशों को ललकारा। बदमाशों ने उसको भी गोली मार दी और एक बाइक से भाग गए। बदमाश अपनी दूसरी बाइक मौके पर ही छोड़ गए।

बच्चू सिंह को कूल्हे पर गोली लगी है। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल सुधीर और बच्चू सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत के चलते फौजी सुधीर को परिजन बुलंदशहर के निजी अस्पताल लेकर गए, लेकिन वहां से भी उसको मेरठ रेफर कर दिया गया।

बच्चू सिंह का सीएचसी पर ही उपचार चल रहा है। दोनों भाइयों स्पोर्ट्स कोटे से सेना में भर्ती हुए थे। ये दीपावली की छुट्टी में अपने गांव बांसौटी आए हुए थे। एसपी देहात जगदीश शर्मा का कहना है कि महिला को चार लोग घेरे खड़े थे।


इसका विरोध करने पर फौजी सहित दो लोगों को गोली मारी गई है। महिला कौन थी और बदमाश किस मकसद से घेरे खड़े थे, इसकी जानकारी की जा रही है। बदमाश जिस बाइक को छोड़कर भागे हैं, वह दिल्ली से चोरी की गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed