फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The death of two electricity current from the district hospital2

जिला अस्पताल में करंट से दो विद्युतकर्मियों की मौत

Mon, 26 Dec 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 26 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
The death of two electricity current from the district hospital2
bijli

विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर स्थित बिजलीघर में सोमवार को काम करते समय करंट लगने से दो विद्युतकर्मियों की मौत हो गई। दोनों कर्मचारी शटडाउन लेकर काम कर रहे थे, लेकिन इसी बीच किसी ने बिजली आपूर्ति चालू कर दी थी। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की तरफ से मामले में तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, एक्सईएन ने मामले में जांच कराने की बात कही है। जिला अस्पताल में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए स्वतंत्र फीडर का निर्माण किया गया है। इसके लिए भूड़ ट्रांसमिशन केंद्र से 33 केवीए की लाइन सीधी अस्पताल परिसर में बने बिजलीघर को पोषित करती है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर अस्पताल परिसर में बने बिजलीघर पर काम चल रहा था। एक मशीन पर लाइनमैन रियाजुद्दीन (42) निवासी गांव गंगेरुआ और दूसरी पर संविदाकर्मी बनी सिंह (4) पुत्र रूपराम सिंह, गांव भटौली, थाना अकराबाद, जिला अलीगढ़ काम कर रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे लाइन में अचानक करंट उतर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन में करंट उतरने से दोनों कर्मचारी मशीन से चिपक गए।  मशीन में तेज धमाके की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों की मदद से शवों को मशीन से हटवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे की सूचना मिलते ही दोनों कर्मचारियों के परिवार में कोहराम मच गया।

अभी तक मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- पोषीराम शर्मा, नगर कोतवाली प्रभारी
------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed