{"_id":"586158944f1c1b2941eebe36","slug":"the-death-of-two-electricity-current-from-the-district-hospital2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में करंट से दो विद्युतकर्मियों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में करंट से दो विद्युतकर्मियों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 26 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
bijli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर स्थित बिजलीघर में सोमवार को काम करते समय करंट लगने से दो विद्युतकर्मियों की मौत हो गई। दोनों कर्मचारी शटडाउन लेकर काम कर रहे थे, लेकिन इसी बीच किसी ने बिजली आपूर्ति चालू कर दी थी। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की तरफ से मामले में तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, एक्सईएन ने मामले में जांच कराने की बात कही है। जिला अस्पताल में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए स्वतंत्र फीडर का निर्माण किया गया है। इसके लिए भूड़ ट्रांसमिशन केंद्र से 33 केवीए की लाइन सीधी अस्पताल परिसर में बने बिजलीघर को पोषित करती है।
विज्ञापन
सोमवार दोपहर अस्पताल परिसर में बने बिजलीघर पर काम चल रहा था। एक मशीन पर लाइनमैन रियाजुद्दीन (42) निवासी गांव गंगेरुआ और दूसरी पर संविदाकर्मी बनी सिंह (4) पुत्र रूपराम सिंह, गांव भटौली, थाना अकराबाद, जिला अलीगढ़ काम कर रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे लाइन में अचानक करंट उतर आया।
विज्ञापन
लाइन में करंट उतरने से दोनों कर्मचारी मशीन से चिपक गए। मशीन में तेज धमाके की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों की मदद से शवों को मशीन से हटवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसे की सूचना मिलते ही दोनों कर्मचारियों के परिवार में कोहराम मच गया।
अभी तक मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- पोषीराम शर्मा, नगर कोतवाली प्रभारी
------------