{"_id":"58c840a54f1c1bb76032ad3b","slug":"the-attacker-on-the-car-rider-family-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार परिवार पर हिस्ट्रीशीटर ने किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार परिवार पर हिस्ट्रीशीटर ने किया हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार सुबह कार से जा रहे परिवार पर हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने दंपति को पीटा। बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने हिस्ट्रीशीटर समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
गांव कमालपुर निवासी फैसल आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी सर्जिल उर्फ सोना रंजिश मानता है। रविवार सुबह फैसल आलम किसी काम से परिवार सहित गांव मरगूपुर गया था।
विज्ञापन
वह कार में पत्नी और बच्चों के साथ गांव मरगूपुर से कमालपुर की तरफ जा रहा था, तभी रास्ते में सर्जिल उर्फ सोना, अजल, मोना और दो-तीन अज्ञात लोग मिल गए। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। फैसल ने फौरन ही कार रोक ली।
विज्ञापन
सर्जिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर फैसल और उसकी पत्नी को बुरी तरह पीटा। जिससे दोनों को गंभीर चोट आईं। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।