{"_id":"573cbffd4f1c1b7406ac7610","slug":"teenager-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से क्षुब्ध किशोर ने खुद को लगाई आग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई से क्षुब्ध किशोर ने खुद को लगाई आग, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 19 May 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
आत्म हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला सद्दीकनगर में किशोर ने डांट और थप्पड़ से क्षुब्ध होकर खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया । वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को सुपर्द-ए-खाक कर दिया।
नगर के मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी किशोर यहां एक मोटर मैकेनिक के यहां काम करता था। बताया गया कि पांच दिन पूर्व किसी बात पर मैकेनिक ने किशोर को डांटा और एक तमाचा भी मारा था। इस मामले की बाबत किशोर ने अपने परिजनों को बताया, लेकिन परिजनों ने भी उसे समझाया। इससे नाराज किशोर ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आग लगा ली।
शोर-शराबा होने पर परिजनों ने उसे कमरे से बाहर निकाला, लेकिन किशोर तब तक काफी झुलस चुका था। परिजन गंभीर हालत में किशोर को निजी अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। मंगलवार को किशोर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।