{"_id":"57c339554f1c1b1d39d4f000","slug":"teacher-raped-student-has-eight-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने छात्रा से आठ माह तक किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक ने छात्रा से आठ माह तक किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
rape and video
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर एक शिक्षक 11वीं की छात्रा से आठ माह तक रेप करता रहा। उसने छात्रा की वीडियो क्लीपिंग बना ली और उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के कॉलोनी निवासी 11वीं की छात्रा नगर स्थित इंटर कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा कॉलोनी में ही इंटर कॉलेज के प्राइवेट शिक्षक के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। इसी दौरान शिक्षक ने छात्रा से शादी करने का झूठा वादा किया और उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसने छात्रा की वीडियो क्लीपिंग भी बना ली।
विज्ञापन
फिर उसे ब्लैकमेल कर रेप करता रहा। विरोध करने पर शिक्षक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 25 अगस्त को आरोपी शिक्षक ने छात्रा के पिता के मोबाइल पर भी एसएमएस भेजा। पूछने पर छात्रा ने अपने पिता को आपबीती बताई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मोनू पुत्र परशुराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शिक्षक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
किशोरी से एक साल तक किया रेप
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने एक साल तक रेप किया। किशोरी इस समय साढ़े सात माह के गर्भ से है। किशोरी ने शनिवार को अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पंकज पुत्र बनी सिंह ने उसकी बहन को शादी का झांसा देकर एक साल तक रेप किया।
जब पीड़िता ने शादी करने की बात कही तो आरोपी और उसके परिजनों ने इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर उदयवीर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।