फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   The smugglers hunt rare stag

पोस्टमार्टम के बाद ‘पता’ चला, वो बारहसिंगा था

Thu, 31 Mar 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बुगरासी
अमर उजाला ब्यूरो, बुगरासी Updated Thu, 31 Mar 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
The smugglers hunt rare stag
तस्करों ने दुर्लभ बारहसिंगा का किया शिकार - फोटो : अमर उजाला

वन विभाग के अधिकारी निजामपुर-बसीबांगर में जंगल में जिसे पहाड़ी जानवर बताते हुए उसे कुत्ता का शिकार बता रहे थे, वही पोस्टमॉर्टम के बाद उसे बारहसिंगा बताने लगे। चिकित्सक की रिपोर्ट का संज्ञान लेने के बाद उन्होंने बताया कि  उसकी हत्या धारदार हथियार से बताई है।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार रात अज्ञात तस्करों ने निजामपुर-बसीबांगर के जंगल में दुर्लभ प्रजाति के बारहसिंगा का शिकार किया था। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचने पर तस्कर बारहसिंगा का शव छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन


बारहसिंगा के मरने के बाद वन रक्षक सुरेंद्र भाटी और डिप्टी रेंजर प्रेमपाल सिंह तस्करों के बचाव में उतर आए थे। मामला मीडिया में आने पर वन अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारहसिंगा का बृहस्पतिवार सुबह ऊंचागांव पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप ने बताया कि बारहसिंगा को कई स्थानों से धारदार हथियारों से काटा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद वन रक्षक सुरेंद्र भाटी ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुरेंद्र भाटी बारहसिंगा के विषय में पूछे जाने पर  झल्ला रहे हैं वहीं डिप्टी रेंजर ने सवालों से बचने के लिए अपना मोबाइल ही स्विच ऑफ कर दिया है।


वन विभाग के अधिकारी भ्रष्टाचार पर आमादा हैं। वन्य जीवों के रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं। जिन्हें तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए, वही तस्करों को बचा रहे हैं। यह निंदनीय है। - गौरी मोलेखी, ट्रस्टी पीपल फॉर एनिमल (मेनका गांधी की संस्था)
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed