फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Seven years from innocent Drindgi

सात साल की मासूम से दरिंदगी

Sun, 13 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 13 Nov 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Seven years from innocent Drindgi
rape shimla

विज्ञापन

घर से बारात देखने निकली मासूम को गांव का ही एक युवक बहला-फुसलाकर खेत में ले गया। वहां मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। उसके बेहोश हो जाने पर आरोपी खेत में पड़ी छोड़कर भाग गया। बच्ची को तलाश रहे परिजनों को वह खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।

पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को बारात आई हुई थी। रात में गांव की सात वर्षीय बच्ची घर के पास ही बारात देखने के लिए गई थी।
विज्ञापन


बताया गया है कि गांव का ही युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर गांव के पास में एक खेत में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की। काफी देर तक बच्ची के घर नहीं लौटने पर बच्ची की तलाश में निकलने परिजनों को वह खेत में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोनू पुत्र जय प्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने सोनू पर पास्को एक्ट भी लगाया है। थाना प्रभारी केपी सिंह के अनुसार सोनू अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही हैं। 

युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास,
विरोध पर मारपीट क्षेत्र के गांव में एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। शुक्रवार देर शाम गांव निवासी महिला किसी काम से खेतों की तरफ जा रही थी।


इसी दौरान गांव का ही एक युवक पहुंच गया और महिला को पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने महिला से मारपीट शुरू कर दी। शोर सराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े। लोगों को आते देख युवक धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने पुलिस में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed