फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   SDM-complaint against the officer who had threatened

एसडीएम-तहसीलदार को धमकी देने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 03 Mar 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 03 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
SDM-complaint against the officer who had threatened
‌‌एफआईआर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

एसडीएम-तहसीलदार को फोन पर धमकी और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अब नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। सिकंदराबाद तहसीलदार हीरालाल सैनी ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया था कि मंगलवार की शाम साढे़ पांच बजे उनके सरकारी नंबर पर फोन आया।

कॉलर ने उनके साथ अभद्रता की फिर उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग करने लगा। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें धमकी दी। पूछने पर कॉलर ने अपना नाम वकील बताया। अनूपशहर के कस्बा मीरा मोहल्ले में 10 लाख रुपये लेकर आने को कहा। मोहल्ले में पहुंचकर उसके नंबर पर फोन करने को कहा।
विज्ञापन


कॉलर ने उसकी धमकी को हल्के में नहीं लेने की भी चेतावनी दी। बताए गए स्थान पर रुपये नहीं लेकर पहुंचने पर शमशान पहुंचाने की धमकी दी। तहसीलदार ने बताया कि कॉलर ने उनके फोन पर करीब 6 मिनट की बातचीत में कॉलर ने उनसे रंगदारी मांगने के अलावा कई बार धमकी दी और अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहसीलदार की तहरीर पर कॉलर के खिलाफ रंगदारी मांगने, जानसे मारने की धमकी देने, अभद्रता करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं डिबाई के एसडीएम सुभाष यादव को सीयूजी नंबर पर कॉल करके रंगदारी मांगने, अभद्रता करने व जान से मारने की धमकी दी गई थी। एसडीएम ने आरोपी अज्ञात युवक पर दौलतपुर पुलिस चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कजाकिस्तान से मिल रही थी अफसरों को धमकी
अफसरों को फोन से मिल रही धमकियां विदेश में बैठकर दी जा रही थी। पुलिस अफसरों ने नंबर ट्रेस किया तो यह कजाकिस्तान का निकला है। आरोपी के जनपद निवासी होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल आईटी सेल एक्सपर्ट इसमें जुटे हैं कि नंबर किस आईडी पर लिया गया है।प्रशासनिक अफसरों को फोन से धमकी देने के मामले में पुलिस ने नंबरों को ट्रेस किया है।

पुलिस के एक बड़े अफसर ने बताया कि आईटी सेल के एक्सपर्टों ने जब नंबरों की जांच की तो पता चला है कि यह नंबर कजाकिस्तान का है। कजाकिस्तान से ही फोन पर धमकी दी जा रही थी। आईटी एक्सपर्ट इस नंबर की आईडी निकालने में जुटे हैं, ताकि पता चल सके कि यह नंबर कौन चला रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी जनपद निवासी हो सकता है।


पुलिस ने जांच तेजी से शुरू कर दी है। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि आईटी सेल के एक्सपर्ट जुटे हुए हैं। जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी। मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed