{"_id":"586fd9cd4f1c1b005215bece","slug":"robbed-of-a-million-gas-agency-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी संचालक से एक लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस एजेंसी संचालक से एक लाख की लूट
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम खुशहालपुर मार्ग स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने एजेंसी संचालक अंकित तेवतिया उर्फ सोनू को गोली मारकर करीब एक लाख रुपये, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया। अंकित को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार तीन बदमाशों ने ग्राम खुशहालपुर मार्ग स्थित गैस एजेंसी संचालक को गोली मारकर लूट लिया। घटनास्थल पर मौजूद गैस एजेंसी के एक कर्मचारी शीशपाल उर्फ लाला ने बताया कि गैस एजेंसी संचालक अंकित तेवतिया उर्फ सोनू और उनके पिता वीरेंद्र सिंह ऑफिस के बाहर लॉन में बैठे थे।
विज्ञापन
तभी बाइक पर तीन बदमाश आए। दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे सारा कैश देने को कहा। सोनू ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने गोली मार दी। अंकित के कनपटी और छांती पर गोली लगी है। शीशपाल ने बताया कि बदमाश करीब एक लाख रुपये, सोने की चेन और मोबाइल लूट ले गए। घटना की सूचना 100 नंबर पर दे दी गई थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर सीओ यशवीर सिंह और थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घायल अंकित को मेरठ के आनंद अस्पताल ले जाया गया है। सीओ यशवीर सिंह का कहना है कि बदमाशों की खोज में पुलिस ने कांबिंग शुरू कर दी है। लूटी रकम की सही जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।
आठ वर्षीय बच्ची से मोबाइल लूटा , शोर मचाने पर बाइक छोड़कर भागे
चांदपुर रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार शाम को एक फौजी की आठ वर्षीय बच्ची से मोबाइल लूट लिया। खुद को लोगों से घिरता देख बदमाश बाइक मौके पर छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। चांदपुर रोड निवासी राहुल सेना में सिपाही के पद पर असम में तैनात हैं। घर पर उनकी पत्नी व बच्चे रहते हैं।
बृहस्पतिवार देर शाम पत्नी पड़ोस में किसी काम से आई थीं। उन्होंने पुत्री (आठ )से घर में रखे मोबाइल फोन को लेकर आने के लिए कहा था। जब बच्ची मोबाइल लेकर अपनी मां के पास जा रही थी तो इसी दौरान कालाआम की तरफ से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया।
बच्ची के शोर मचाने पर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक गिर जाने और लोगों से खुद को घिरता देख आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। नगर कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने परकार्रवाई की जाएगी।