{"_id":"58adceec4f1c1b731cb232c7","slug":"rifiling-gas-in-the-van-on-fire-stirring","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस रीफिलिंग के दौरान वैन में आग लगी, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस रीफिलिंग के दौरान वैन में आग लगी, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैस एजेंसी के गोदाम के निकट बुधवार शाम एक वैन में गैस रीफिलिंग करते समय अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन जलकर नष्ट हो गई। आग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम के निकट चालक राहुल वैन में गैस रीफिलिंग करा रहा था। इसी दौरान अचानक वैन में आग लग गई। लपटें देखकर मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां पर भीड़ एकत्र हो गई तथा लोगों ने सबमरसेबल चलाकर पानी से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, परंतु जब तक वैन आग से नष्ट हो चुकी थी।
विज्ञापन
जिस समय वैन में आग लगी उस समय आसपास के लोग भी अपने घरों से निकल आए। वहीं, लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को वैन में आग लगने की सूचना दी। जिस पर 100 नंबर की गाड़ी एवं स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। समाचार भेजे जाने तक वैन चालक मौके से गायब था।
विज्ञापन
पास में था गैस गोदाम, बड़ा हादसा टला
यदि गैस सिलेंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। जिस जगह गैस रीफिलिंग के दौरान आग लगी थी। वहीं पास में एक गैस एजेंसी का गोदाम भी है। जिस कारण वहां बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों की सूझबूझ और तत्परता से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया।