{"_id":"585ec2d34f1c1bf248e3c6f7","slug":"recovery-of-four-million-was-suspended-after-tijitu","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लाख की रिकवरी के बाद सस्पेंड हुआ टीजीटू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार लाख की रिकवरी के बाद सस्पेंड हुआ टीजीटू
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 25 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
2000 rupees
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पावर कारपोरेशन के 17 लाख रुपये का राजस्व लेकर गायब संविदाकर्मी के मामले में टीजीटू को सस्पेंड कर दिया गया है। टीजीटू से चार लाख रुपये की रिकवरी भी की गई है। इसके अलावा आरोपी संविदाकर्मी के खिलाफ टीजीटू की तरफ से स्याना कोतवाली में तहरीर भी दी गई है।
स्याना खंड के पवसरा बिजलीघर पर तैनात टीजीटू मनोज कुमार को जारी की गई रसीद बुकों पर बिजलीघर पर ही तैनात एक संविदाकर्मी राजस्व वसूल रहा था। करीब 17 लाख रुपये का राजस्व लेकर आरोपी संविदाकर्मी फरार हो गया। कई दिनों तक अफसर मामले को दबाते रहे, लेकिन एसई के मामला संज्ञान में आते ही अफसर हरकत में आ गए।
विज्ञापन
एसई ने आनन-फानन में एक्सईएन स्याना को तलब कर सात दिन में रिकवरी के निर्देश दिए। सात दिन में टीजीटू से महज चार लाख रुपये की ही रिकवरी की जा सकी। इसके बाद एसई के निर्देश पर आरोपी टीजीटू मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं निलंबित टीजीटू ने आरोपी संविदाकर्मी के खिलाफ स्याना कोतवाली में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।