{"_id":"585c0a274f1c1b1864e3b9b0","slug":"rape-by-brother-in-low-and-husband-lying","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने किया रेप और पति ने कुकर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर ने किया रेप और पति ने कुकर्म
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Thu, 22 Dec 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
देवर ने किया रेप
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ उसके देवर ने रेप किया। पीड़िता ने जब यह बात पति को बताई तो पति ने शिकायत सुनने के बजाय पत्नी के साथ कुकर्म कर दिया। थाना स्तर से सुनवाई न होने पर पीड़िता ने काेर्ट का दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पति व देवर समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
पीड़िता का विवाह करीब चार साल पहले कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद पति और सास आए दिन मारपीट करते थे। देवर उस पर बुरी नजर रखता था। महिला का आरोप है कि 13 सिंतबर 2016 की शाम वह घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
तभी देवर अंकित ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पति को यह बात बताई तो उसने उसके साथ कुकर्म किया। आरोप है कि जब उसने थाने पर तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। देहात कोतवाल अमरेश कुमार बघेल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पति समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन