फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   pregnant lady died in mysterious circumstances during medical treatment in hospital.

गर्भवती की मौत पर हंगामा, डॉक्टर गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला, सिकंदराबाद
अमर उजाला, सिकंदराबाद Updated Wed, 25 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
pregnant lady died in mysterious circumstances during medical treatment  in hospital.
अपंजीकृत डॉक्टर के गलत उपचार के कारण गर्भवती महिला की मौत हो गई। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर गुस्साए ग्रामीणों ने थाना घेर लिया।
विज्ञापन


शव रखकर रात भर  पुलिस के खिलाफ  हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस से आरोपी पक्ष से साठगांठ कर पीड़ित पक्ष पर रात भर समझौते के दबाव बनाया।

हंगामे के चलते पुलिस को आरोपी डाक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। पुलिस ने आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया।


ग्राम अलीपुरा निवासी कुंदन ने बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी रुक्मणी (32वर्ष) की पिछले चार दिनों से तबीयत खराब चल रहीं थी।

रुक्मणी पास के गांव वैलाना में अपंजीकृत डॉक्टर देवू पुत्र श्यौदान से उपचार करा रही थी। आरोप है कि गलत उपचार के कारण मंगलवार को रुक्मणी को ब्लीडिंग होने लगी।

अधिक खून बह जाने के कारण शाम के समय रुक्मणी की मौत हो गई। मतृका के पहले भी तीन बच्चे थे। डाक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो गुस्साए ग्रामीणों ने महिला का शव थाने के बाहर रखकर हंगामा कर दिया। मृतका के पति कुंदन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी डाक्टर से साठगांठ कर रात भर पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके परिजन औ्र ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। कई बार उनकी पुलिसवालों से नोकझोंक हुई। हंगामे के चलते पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी।

पुलिस ने आरोपी डाक्टर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed