{"_id":"578bc1594f1c1b9332c4b883","slug":"police-in-front-of-the-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के सामने पथराव
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलंदशहर। कोतवाली देहात के ताजपुर गांव में मामूली विवाद पर कुरैशी और पठान पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और फरसे चले। जिसमें डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव किया।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर ताजपुर निवासी फरमान की गाड़ी गांव के ही आमिर के रिश्तेदार की कार से छू गई थी। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। शनिवार शाम मामला शांत भी हो गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे फरमान का पिता समयदीन पुत्र बशीर गांव में ही डीलर के यहां से राशन लेने गया था। लौटते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और पीट दिया। जब यह बात समयदीन पक्ष के लोगों को लगी तो दूसरे पक्ष से भी 50-60 लोग लाठी-डंडे और फरसे लेकर आ गए।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, फरसे और छुरी चलीं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया। जिसमें डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर भारी पुलिसबल पहुंच गया। बावजूद इसके पुलिस के सामने भी लोग पथराव करते रहे। जिसमें ग्रामीणों के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
पुलिस ने मौके से एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दियापुलिस ने समयदीन की ओर से सलीम पुत्र शमसुद्दीन, इकरार पुत्र नूरमोहम्मद, वसीम पुत्र वशीर, जाहिद पुत्र शरीफ, चाहत पुत्र ईसुब, ताहिर पुत्र अकबर को हिरासत में ले लिया है।
जबकि दूसरे पक्ष की ओर से सलीम आलम पुत्र नबीजान, फईम पुत्र शरीफउल्लाह, नदीम पुत्र शगीर, साजेब पुत्र बुंदन और बाबर पुत्र नबीजान को हिरासत में ले लिया है।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। कार से कार टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - रामसेन सिंह, देहात कोतवाल