फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Pick up the bike rider was thrashed to death

पिकअप ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Thu, 16 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 16 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pick up the bike rider was thrashed to death
ट्रक

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
स्याना कोतवाली क्षेत्र के लौंगा गांव निवासी हरिपाल पुत्र लाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह राधा नगर में रहते हैं।

15 फरवरी को वह अपने भतीजे संजीव पुत्र भोपाल सिंह निवासी शास्त्री नगर खुर्जा से शादी में शामिल होकर आए थे। संजीव अपनी दुकान के पास खड़ा था। तभी बुधवार रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर एक पिकअप नंबर यूपी81 बीटी 3655 के चालक ने संजीव को टक्कर मार दी, जिसमें संजीव बुरी तरह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाल पीआर शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

मुबंई जाते समय सड़क हादसे में मौत
  थाना वार्ड निवासी इरशाद कुरैशी की बुधवार को पूणे से मुंबई जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार शव बृहस्पतिवार की शाम तक घर पहुंचेगा। 45 वर्षीय कुरैशी मुंबई में व्यापार करते थे। माल बेचने पूणे गए थे। जब वह मुंबई लौट रहे थे तो रास्ते में हुए हादसे में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो वाहनों की भिड़ंत में पांच घायल
अरनिया गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह स्कूटर-बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला को रेफर कर दिया गया है।नेहरूपुर चुंगी निवासी ललित अपनी पत्नी सुमन और सात वर्षीय पुत्र अनिकेत संग बृहस्पतिवार को स्कूटर से खुर्जा से जंक्शन की तरफ जा रहे थे।


तभी जंक्शन रोड स्थित अरनिया के पास सामने से आ रही बाइक से बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे उनकी टक्कर हो गई। हादसे में दंपति और उसके बच्चे समेत बाइक सवार जहांगीरपुर निवासी दिनेश-मनोज गंभीर रुप से घायल हो गए। महिला सुमन को रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed