फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Older unmarried dead stick in the head, killing

सिर में डंडा मारकर अविवाहित वृद्ध की हत्या

Fri, 04 Nov 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Fri, 04 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Older unmarried dead stick in the head, killing
घटना स्थल पर पड़ा मृतक देवराज का शव। - फोटो : ब्यूरो

नई मंडी चौकी क्षेत्र के जसनावली गांव में अविवाहित वृद्ध की बृहस्पतिवार रात सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह पड़ोसियोें को लहूलुहान हालत में शव घर में पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वृद्ध गांव में अकेला रहकर 12 बीघे जमीन की देखरेख करता था। उसके दो भाई हरिद्वार में रहकर व्यापार करते हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि जसनावली निवासी देशराज (65) पुत्र इंद्रराज चार भाई थे। उसके दो छोटे भाई हरिद्वार में और एक दिल्ली में रहकर व्यापार करते हैं। भाइयों ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी। देशराज अपने हिस्से की 12 बीघे जमीन पर खेती करके जीवन-यापन करते थे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी कि देशराज का शव लहूलुहान हालत में उनके घर में पड़ा है। पुलिस ने जाकर देखा तो उनके सिर पर किसी ने लोहे की रॉड से वार किया था। पुलिस के मुताबिक, दीवार पर खून से सने पैरों के निशान भी थे, जिससे लगता है हत्यारा दीवार फांदकर गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतक के भाइयों को सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। ग्रामीणों के मुताबिक देशराज का एक माह पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति से रुपयों के लेनदेन में झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed