{"_id":"58dea8da4f1c1be53763ddde","slug":"no-liquor-shops-open-women-are-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान नहीं खुलें, गरजीं महिलाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब की दुकान नहीं खुलें, गरजीं महिलाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अनूपशहर मार्ग पर स्थित नयाबांस कुतुबपुर गांव में शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में सैकड़ों महिलाओं सहित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को नियमानुसार ही ठेके खोले जाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
कोतवाली क्षेत्र के अनूपशहर मार्ग पर स्थित भीमपुर दौराहे पर चौगानपुर गांव में शराब का ठेका है। इस ठेके को आबकारी विभाग सीमा से पांच सौ मीटर दूर नयाबांस कुतुबपुर गांव में शिफ्ट करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
किसान यूनियन नेता भूप सिंह नेताजी, राम चंद्र पूर्व प्रधान भीमपुर, वीरपाल सिहं प्रधान खेड़िया, चोगानपुर प्रधान विजय कुमार, सबलपुर प्रधान मुकेश लोधी के नेतृत्व में लोग धरने पर बैठ गए। तोताराम तेजवीर सिहं, कलियान सिंह, राजाराम, अर्जुन सिह, रामवती, अंगूरी आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर गांव लच्छमपुर की महिलाओं ने भी शराब ठेका खोलने के विरोध प्रदर्शन किया। भूदेवी, नेमवती, शारदा आदि रहीं।
विज्ञापन
शराब ठेके के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
गांव पलड़ा में शराब का ठेका खोलने के विरोध में ग्रामीण महिलाओं ने तहसील पर प्रदर्शन किया। ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि अभी तक गांव में एक भी शराब का ठेका नहीं था। उन्हें जानकारी मिली है कि ठेका खोलने की तैयारी चल रही है।
इसे लेकर काफी संख्या में पलड़ा गांव की महिलाएं तहसील पर पहुंची। जहां पर उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एसडीएम राहुल यादव को शिकायती पत्र सौंपते हुए ठेका न खोले जाने की मांग की। महिलाओं ने कहा कि अगर शराब का ठेका गांव में खुला तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगी।
गीता देवी, विमलेस देवी, रघुवीरी, बलवीर, रूपेश, घनश्याम, सुधा आदि मौजूद रहीं।