फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Mula had a thousand bucks for killing friend

एक हजार रुपये के लिए दोस्त ने की थी मूला की हत्या

Tue, 29 Nov 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 29 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mula had a thousand bucks for killing friend
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पहले हुई हिस्ट्रीशीटर हत्यारोपी की हत्या उसके दोस्त पुष्पेंद्र ने ही एक हजार रुपये के लिए की थी। पुलिस ने पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया और उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल तमंचा भी बरामद कर लिया।

नगर कोतवाल पोसी राम शर्मा ने बताया कि देवीपुरा प्रथम निवासी हिस्ट्रीशीटर मूला उर्फ मूलचंद पुत्र स्व. भगवानदास एक साल से जेल में बंद था। करीब 15 दिन पहले ही वह जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। 23 नवंबर की शाम वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। 25 नवंबर को उसकी मां शकुंतला देवी ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


इसके अगले दिन 26 नवंबर की रात काली नदी में मूला की लाश मिली थी। शकुंतला देवी ने मोहल्ले के ही पुष्पेंद्र और उसके भाई गंगा को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस पुष्पेंद्र और उसके भाई की तलाश कर रही थी। नगर कोतवाल ने बताया कि 28 नवंबर की रात पुष्पेंद्र पुत्र सुक्का को काली नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पूछताछ में पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि मूला उर्फ मूलचंद उसका बचपन का दोस्त था। दोनों ने 22 नवंबर को खंभे लगाने के लिए गड्ढे खोदे थे। इसके एवज में दोनों को तीन हजार रुपये की मजदूरी मिली थी। मूला ने पुष्पेंद्र को महज 500 रुपये दिए लेकिन पुष्पेंद्र अपने हिस्से के एक हजार रुपये और मांग रहा था। इसी बात को लेकर पुष्पेंद्र का मूला से विवाद हो गया।


अगले दिन 23 नवंबर की शाम पुष्पेंद्र मूला को बलाकर लाया और काली नदी के किनारे मूला से झगड़ा किया।  पुष्पेंद्र ने तमंचे से मूला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नगर कोतवाल पोसी राम शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में पुष्पेंद्र के    भाई गंगा की नामजदगी फर्जी पाई   गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed