{"_id":"5772ab744f1c1b8e1279bc8c","slug":"moneylender","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख के वसूले चार लाख, अब भी मूलधन बाकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख के वसूले चार लाख, अब भी मूलधन बाकी
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
रुपया
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी क्षेत्र में एक साहूकार ने दो लाख रुपये का ब्याज लगाकर चार लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी आरोपी दो लाख रुपये बकाया होने की बात कह रहा है। रुपये नहीं लौटाने पर आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर दी है।
मंडी चौकी क्षेत्र में अनूपशहर अड्डे के पास रहने वाले रॉबिन ने एसएसपी को बताया कि उसने सितंबर 2014 में एक साहूकार से दो लाख रुपये ब्याज पर रुपये लिए थे। दो साल बाद वर्ष 2016 में साहूकार ने दो लाख रुपये पर ब्याज लगाकर चार लाख रुपये वसूल लिए। रॉबिन का दावा है कि उसने मय ब्याज के चार लाख रुपये लौटा दिए।
आरोप है कि भुगतान करने के बाद भी साहूकार दो लाख रुपये मूलधन बकाया बता रहा है। आरोपी रुपये लौटाने का दबाव बना रहा है। पीड़ित का कहना है कि साहूकार ने रुपये न लौटाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। पीड़ित को डर है कि आरोपी उसके परिवार के साथ कोई बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। एसएसपी ने पीड़ित को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।