{"_id":"587e69b34f1c1b233aeffa0c","slug":"life-imprisonment-for-murder-and-two-nephews","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या में भतीजे समेत दो को उम्रकैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या में भतीजे समेत दो को उम्रकैद
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
jail shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सौंदा हबीबपुर गांव में हुई चाचा की हत्या करने वाले भतीजे समेत दो लोगों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जमीनी रंजिश के चलते तीन साल पूर्व ट्यूबवेल पर सोते समय भतीजे ने अपने ही चाचा को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। कोर्ट ने अभियुक्तों पर 10 हजार अर्थदंड भी लगाया है।
अपर जिला शासकीय अधिवक्ता यशपाल सिंह राघव ने बताया कि विगत 18 सिंतबर 2014 को जंक्शन क्षेत्र के गांव सौंदा हबीबपुर निवासी 65 वर्षीय किसान बनी सिंह गांव में बने ट्यूबवेल पर सो रहा था।
विज्ञापन
आरोप है कि सोते वक्त ट्यूबवेल पर पहुंचे उसके भतीजे सुभाष उर्फ लाला और उसके साथी पप्पू ने महज दस बीघा जमीन की खातिर चाचा बनी सिंह को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक पक्ष की ओर से वादी बंसत कुमार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत करते हुए चार्जशीट न्यायालय में भेज दी थी। हत्या का कारण जमीनी रंजिश बताया गया। मामले में तीन वर्ष तक दोनों पक्षों की तरफ से हुई जिरह को सुनने के बाद अपर जिला जज मोहम्मद रईस अहमद सिद्दीकी ने आरोपी सुभाष और पप्पू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
इसके अलावा दस हजार रुपये अर्थदंड भरने का भी आदेश दिया है।