फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Hindu organization-traders foiling the recovery of the girl on the police station

युवती की बरामदगी को थाने पर भड़के हिंदू संगठन- व्यापारी

Thu, 04 May 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर Updated Thu, 04 May 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hindu organization-traders foiling the recovery of the girl on the police station
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

जहांगीराबाद। तीन दिन से लापता युवती की बरामदगी न होने पर हिंदू संगठनों और व्यापारियों ने कस्बा चौकी पर प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए कुछ लोगों ने आरोपी की बंद दुकानों में तोड़फोड़ की और जाम लगाने की कोशिश भी की। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।

तीन दिन पूर्व नगर के एक मोहल्ला से एक कारोबारी की बेटी को उसके सामने ही रेडीमेड की दुकान करने वाला गैर समुदाय का शादीशुदा अधेड़ बहला-फुसलाकर ले गया। युवती के गायब होने के बाद से ही आरोपी की दुकान बंद थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज होने के तीन दिन बाद भी युवती की बरामदगी न होने पर बुधवार दोपहर सैंकड़ों की तादात में हिंदू संगठनों से जुड़े लोग व व्यापारी एकत्रित हुए। उन्होंने कस्बा चौकी पर पहुंचकर युवती की बरामदगी को लेकर नारेबाजी कर प्रर्दशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुछ प्रर्दशनकारियों की पुलिस बल से नोंकझोंक भी हुई लेकिन कोतवाल ने उत्तेजित प्रर्दशनकारियों को बताया कि पुलिस लड़की की बरामदगी तुरंत कर लगी।  आरोपी की बाइक को कब्जे में ले लिया है। तीन दिन में आरोपी अधेड़ व युवती पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसके बाद प्रर्दशनकारी शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed