{"_id":"57d5a7204f1c1ba90a3195be","slug":"goat-by-putting-water-on-the-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरे पर पानी डालने से हुआ विवाद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकरे पर पानी डालने से हुआ विवाद
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 12 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
बकरा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर के बाहर बंधे बकरे पर पानी डालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में महिला सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नगर के रिसालदारान निवासी अली मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद ने बताया कि घर के बाहर उनका बकरा बधा हुआ था। पड़ोसियों के बच्चों ने उनके बकरे के ऊपर पानी डाल दिया। अली मोहम्मद ने बताया कि जब उनकी पत्नी शबनम ने इसका विरोध किया कि तो पड़ोसी नसीर ने अपने घर की महिलाओं के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट में अली कि पत्नी शबनम घायल हो गई। वहीं, नसीर ने भी अली मोहम्मद पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। एसआई शौकेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन