{"_id":"5904e6a84f1c1b422fc0bfc6","slug":"girlfriend-s-ruckus-on-the-lover-s-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी की शादी की भनक पर प्रेमिका का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी की शादी की भनक पर प्रेमिका का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी की शादी की भनक पर प्रेमिका का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी की दूसरी जगह शादी तय होने की भनक लगने पर प्रेमिका ने प्रेमी के घर पहुुंचकर खूब हंगामा किया। प्रेमिका ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका को समझाकर शांत कराया। युवती से पुलिस कार्रवाई के लिए कागज लेकर थाने आने की बात कही। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को प्रेमिका बीबीनगर थाने न आकर गाजियाबाद के थाने में चली गई।
विज्ञापन
बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक का रिश्ता बीबीनगर क्षेत्र के ही अन्य गांव में तय हुआ है। शुक्रवार को तय कार्यक्रम के अनुसार वधू पक्ष के लोग सगाई लेकर आ गए। युवती को जब मामले का पता चला तो वह युवक के घर पहुंची। शादी न होने देने की धमकी दी। वर व वधू पक्ष के लोगों के समझाने पर भी युवती शांत नही हुई और पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर युवती और आक्रामक हो गई।
विज्ञापन
प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि वह कई वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप के तहत गाजियाबाद में किराए का मकान में रहते हैं। युवक ने कई बार युवती का गर्भपात भी कराया है। युवक द्वारा शादी से टालमटोल करने पर युवती ने गाजियाबाद के एक थाने में मामले की तहरीर भी दी थी।
विज्ञापन
बीबीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह बालियान ने बताया कि युवती द्वारा आरोपी युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने व संबंध बनाने जैसे कई आरोप लगाए गए हैं। युवती बीबीनगर थाने नही पहुंची बल्कि गाजियाबाद चली गई।