फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gangapul accident on State Highway five hours jam

गंगापुल पर हादसा, स्टेट हाईवे पांच घंटे जाम

Fri, 02 Dec 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 02 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Gangapul accident on State Highway five hours jam
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

गंगापुल पर शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच कार को बचाने के चक्कर में ट्रक की कंटेनर से भिड़ंत हो गई। कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अनूपशहर-संभल रोड पर पांच घंटे तक जाम लगा रहा।

इस दौरान पुलिस ने बुलंदशहर व अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को नरौरा की ओर तथा संभल व बदांयू की ओर से आने वाले वाहनों को बबराला की ओर डायवर्ट किया। क्रेन के कंटेनर को हटाने के बाद ट्रैफिक सुचारु हो सका। शुक्रवार सुबह मुंबई से बजाज कंपनी के आटो पार्ट्स लेकर आ रहे कंटेनर से संभल की ओर से बजरी से भरा ट्रक कार बचाने के प्रयास में अनूपशहर गंगापुल पर कंटेनर से भिड़ गया।
विज्ञापन


दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों ने गंगापुल की सीमेंटेड रेंलिंग को तोड़ दिया। गनीमत रही कि दोनों वाहनों गंगा में नहीं गिरे वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में कंटेनर चालक ब्रहमपाल सिंह पुत्र भूपालसिंह निवासी ईशापुर जिला अमरोहा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद गंगापुल ब्लॉक हो गया।इस पर पुलिस ने बुलंदशहर व अलीगढ़ की ओर से आने वाले वाहनों को नरौरा की ओर तथा संभल व बदांयू की ओर से आने वाले वाहनों को बबराला की ओर डायवर्ट किया। इसके बाद क्रेन के कंटेनर को हटाने के बाद ट्रैफिक सुचारु हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed