फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Gang abducted teenager2

अगवा कर किशोरी से गैंगरेप

Tue, 21 Feb 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 21 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Gang abducted teenager2
gangrape

विज्ञापन

सगे भाइयों ने अपने एक रिश्तेदार के साथ मिलकर दलित किशोरी को अगवा कर ईख के खेत में ले जाकर गैंगरेप किया। आरोपियों ने किशोरी को अपने घर में बंधक बना लिया। पीड़ित परिजन किशोरी को छुड़ाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनको पीट-पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे उनकी 15 वर्षीय बेटी काम से बाहर गई थी। इसी दौरान गांव के दो दबंग भाइयों राहुल व अमित ने अपने रिश्तेदार रिंकू के साथ मिलकर किशोरी को अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपी किशोरी को ईख के खेत में ले गए और गैंगरेप किया। बाद में किशोरी को आरोपियों ने अपने घर में पूरी रात बंधक बनाए रखा।
विज्ञापन


इधर, पीड़ित परिवार ने बताया कि रात भर वह परिवार के साथ अपनी बेटी की तलाश करते रहे। सुबह एक आरोपी अमित की पत्नी ने उन्हें सूचना दी की उनकी बेटी को राहुल, अमित और रिंकू ने अपने घर में बंधक बना रखा है। सूचना पर जब वह अपनी बेटी को बंधन मुक्त कराने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। किसी तरह हाथ जोड़कर किशोरी को घर लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने कार्रवाई करने पर जान से मारन की धमकी दी है। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर राहुल, अमित, रिंकू के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने, मारपीट, रेप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा  रही है।

नाबालिग छात्रा से गैंगरेप की जांच करेंगी क्राइम ब्रांच
सिकंदराबाद (ब्यूरो)। नाबालिग छात्रा को अगवा कर बंधक बनाकर 10 दिनों तक गैंगरेप करने के मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। एसएसपी ने आरोपी पक्ष की शिकायत पर यह कदम उठाया है। बता दें कि नगर निवासी कक्षा सात की छात्रा को 16 नवंबर की शाम को ट्यूशन जाते समय अगवा कर गैंग रेप किया गया था। 27 नवंबर को छात्रा कोतवाली क्षेत्र के सुखलालपुर तिराहे से बरामद की गई थी।

गैंगरेप की रिपोर्ट के दो माह से अधिक समय बीतने के बात भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। वहीं आरोपी पक्ष पुलिस पर झूठा फंसाने का आरोप लगाया था। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि एसएसपी सोनिया सिंह ने आरोपी पक्ष की गुहार के बाद जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है।

पुलिसकर्मी की पत्नी से मोबाइल पर की अभद्रता
सिकंदराबाद में पुलिसकर्मी की पत्नी ने फोन पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के बिलसूरी निवासी महिला ने बताया कि उसके पति दिल्ली पुलिस में है। वह अपने सास-ससुर के साथ गांव में ही रहती है। शनिवार रात उसके मोबाइल पर फोन आया। रिसीव करने पर कोई जवाब नहीं आया।


जब उसने अपने दूसरे नंबर से कॉलर के नंबर पर फोन किया तो दूसरी ओर से युवक ने खुद को गांव का ही निवासी बताकर उसके साथ अभद्रता की। परिजनों से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने नामजद तहरीर दी है। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed