फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Four suspects threatening SDM, Hawala connection suspicion

एसडीएम को धमकाने वाले चार दबोचे, हवाला कनेक्शन का शक

Mon, 13 Mar 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 13 Mar 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Four suspects threatening SDM, Hawala connection suspicion
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अनूपशहर और डिबाई पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर एसडीएम डिबाई और एसडीएम अनूपशहर को धमकाने वाले चार शातिरों को भूड़ चौराहे से दबोच लिया है। आरोपी गाजियाबाद से टेलीकॉम उपकरणों के जरिए अधिकारियों को धमकी देते थे। आरोपियों की निशानदेही पर टेलीकॉम उपकरण भी बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कनेक्शन हवाला से भी जुड़े होने की संभावना जताई है। एसपी देहात जगदीश शर्मा ने बताया कि दो सप्ताह पहले एसडीएम डिबाई और एसडीएम अनूपशहर के सीयूजी नंबर पर जान से मरने की धमकी दी गई थीं।  पुलिस ने घेराबंदी कर चार संदिग्धों को दबोच लिया।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान वसीम, नईम पुत्र आंशू खान, मोहम्मद साजिद पुत्र शेर मोहम्मद निवासी दीपक बिहार खोड़ा कॉलोनी गाजियाबाद और समीर पुत्र पीरू खान निवासी डेल्टा प्रथम फ्लैट-340 थाना कासना जनपद गौतमबुद्धनगर के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी देहात ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से पता चला कि अशद नाम के व्यक्ति से सरफुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन निवासी आजमगढ़ के माध्यम से इन मशीनों को खरीदा था। पुलिस के पकड़े जाने के डर से एक-दो माह के भीतर अन्य मशीनों को भी ऐसी जगह स्थापित करते रहते थे, जहां पर 100 से 150 एमबीपीएस स्पीड मिल सके।

आरोपियों को बताया गया था कि 24 घंटे के भीतर सिस्टम के माध्यम से जो कॉल होगी हर कॉल का 9 से 10 पैसे के हिसाब से मिलेगा। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद सिस्टम से 28 फरवरी को एसडीएम अनूपशहर व एक मार्च को एसडीएम डिबाई के सीयूजी नंबर पर कॉल कर धमकी दी गई थी।


इन सिस्टमों के माध्यम से की जाने वाली कॉलों को ट्रेस किया जाना संभव नहीं हो पाता है। इन सिस्टमों द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा एवं हवाला संबंधी कॉल किए जाने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed