{"_id":"573cbdbf4f1c1bc843ac7264","slug":"fight-on-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंक्शन पर पानी भरने को मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंक्शन पर पानी भरने को मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, खुर्जा
Updated Thu, 19 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन से उतरकर पानी लेने के लिए यात्री आपस में भिड़ गए। पहले धक्का मुक्की हुई और फिर मारपीट। इसके चलते जंक्शन पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने किसी तरह यात्रियों को समझा-बुझाकर शांत किया और ट्रेन को रवाना करवाया। इस दौरान करीब पांच मिनट तक ट्रेन रुकी रही।
डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस बुधवार सुबह करीब 5.55 बजे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी। इस दौरान ट्रेन में बैठे यात्री बोतल आदि लेकर पानी भरने के लिए ट्रेन से उतरकर दौड़े। स्टेशन पर लगी टोटियों पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई।
पहले पानी भरने को लेकर यात्रियों में धक्का मुक्की शुरू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि कई यात्री एक दूसरे से भिड़ गए और आपस में मारपीट शुरू हो गई। स्टेशन हंगामा होते देख जीआरपी कर्मी मौके पर पहुंच गए और लोगों को डांट-फटकार तथा समझा-बुझा कर शांत किया।
विज्ञापन
हंगामे के चलते अपने निर्धारित समय से पांच मिनट लेट तक रुकी रही। जीआरपी ने किसी तरह यात्रियों को ट्रेन में बैठाया और ट्रेन को रवाना करवाया। जीआरपी प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि कम समय होने के कारण पानी भरने को लेकर यात्रियों की होड़ मची।