फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Do not stay confined to officer inquiry

अफसर जांच तक सीमित नहीं रुक रही घटतौली

Wed, 24 May 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 24 May 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Do not stay confined to officer inquiry
पेट्रोल पंप पर मारा छापा - फोटो : SELF

जिले में पिछले काफी दिनों से शासन के आदेश पर पेट्रोल पंपों पर छापेमारी जारी है। मगर एक भी पंप संचालक पर कार्रवाई नहीं होने से घटतौली करने वालों के हौसले बुलंद हैं।

विज्ञापन

शासन ने पेट्रोल पंपों पर घटतौली आदि गड़बड़ी को लेकर जिला प्रशासन को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

शुरुआत में जिला पूर्ति अधिकारी ने कई स्थानों पर छापे मारे। नोजल में कमी भी पाई गई। अभी भी पंपों की जांच जारी है। मगर, चौंकाने वाली बात यह है कि अभी तक किसी भी पंप संचालक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि अफसरों को लगातार घटतौली आदि की शिकायत मिल रही है।
विज्ञापन


उधर, डीएसओ केबी सिंह का कहना है कि जहां भी पेट्रोल पंप की जांच की जा रही है और कोई गड़बड़ी सामने आ रही है। उसकी रिपोर्ट बनाकर प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजी जा रही हैं। पेट्रोल पंपों पर घटतौली नहीं होने दी जाएगी और छापमार कार्रवाई  जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने पेट्रोल पंप पर मारा छापा
डिबाई क्षेत्र के मुख्य हाइवे पर मंगलवार को एसडीएम ने एक पेट्रोल पंप पर छापा मारा। छापे में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। एसडीएम उमाशंकर के साथ पूर्ति निरीक्षक दिग्विजय सिंह, बीपीसीएल कंपनी के सेल्स ऑफिसर विपिन कुमार, बाट माप निरीक्षक दिलीप कुमार, मिटको कंपनी के इंजीनियर मुकेश कुमार आदि भारत पेट्रोलियम के एक पेट्रोल पंप पर छापा मारने पहुंचे। 


इस दौरान पंप संचालक सुभाष तायल व गगन तायल भी मौजूद रहे। उधर, एसडीएम उमाशंकर ने बताया कि प्रशासन की ओर से पेट्रोल पंपों पर छापेमारी जारी है। जहां भी कोई गड़बड़ी मिल रही है। उसकी रिपोर्ट बनाकर जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed