फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dhaba owner hostage robbery, firing

ढाबा मालिक को बंधक बनाकर डकैती, फायरिंग

Sat, 02 Jul 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sat, 02 Jul 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Dhaba owner hostage robbery, firing
डकैती का शिकार डाबा मालिक का परिवार।  - फोटो : ब्यूरो

कोतवाली देहात की ठंडी प्याऊ चौकी क्षेत्र में ढाबे पर पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने ढाबा मालिक और उसकी पत्नी को बंधक बनाकर डकैती डाली। आठ-10 बदमाशों ने ढाबे पर खाना खा रहे लोगों से नगदी और मोबाइल लूट लिया। वहां एक कार पर बदमाशों ने फायरिंग भी की, लेकिन चालक कार लेकर भाग निकला।

विज्ञापन


पीड़ित ने चौकी पर तहरीर दी तो पुलिस ने उसे धमकी देकर भगा दिया। सलेमपुर थाना क्षेत्र के रजपुरा गांव निवासी सोनू पुत्र महेंद्र ने बताया कि वह नैथला गांव के पास सोनू नाम से ढाबा चलाता है। ढाबे पर पत्नी राजकुमारी और तीन-चार कारीगर काम करते हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी और कारीगरों के साथ ढाबे पर ही था। ढाबे पर तीन लोग खाना खा रहे थे। तभी पुलिस की वर्दी में आए दो लोगों ने खुद को सीबीआई राजस्थान का अधिकारी बताया। तभी आठ-10 लोग हथियार लेकर आ धमके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्दीधारियों ने सोनू पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाया और अंदर कमरे में शराब चेक करने के बहाने दोनों को ले गया। पीछे से कारीगर नानक चंद को भी बुला लिया। बदमाशों ने तीनों को कमरे में बंधक बना लिया। 

इसके बाद लुटेरों ने ढाबे पर खाना खा रहे तीनों लोगों से क्रमश: 19 हजार, 30 हजार रुपये, मोबाइल और तीसरे से 15 हजार रुपये व ड्राइविंग लाइसेंस लूट लिये। उन्होंने ढाबे के गल्ले में रखे करीब सात हजार रुपये भी निकाल लिए। सोनू ने बताया कि बदमाशों ने पत्नी राजकुमारी के कुंडल लूट लिए।  विरोध करने पर उसका पैर तोड़ दिया।

सोनू ने बताया कि वारदात के समय एक कार चालक ने ढाबे पर रुकने के लिए कार धीमी की तो बदमाशों को देखकर उसने कार की स्पीड बढ़ा दी।  बदमाशों ने उसकी कार पर फायरिंग की, लेकिन चालक कार लेकर भागने में कामयाब रहा।


पीड़ित का आरोप है कि जब वह चौकी पर शुक्रवार सुबह तहरीर लेकर पहुंचा तो पुलिस ने ढाबा बंद करने की धमकी देकर भगा दिया। ठंडी प्याऊ चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed