फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Chief engineer officers in forgery summons

फर्जीवाड़े में चीफ इंजीनियर ने अफसरों को किया तलब

Thu, 15 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला /बुलंदशहर
अमर उजाला /बुलंदशहर Updated Thu, 15 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Chief engineer officers in forgery summons
फर्जीवाड़े में चीफ इंजीनियर तलब - फोटो : ब्यूरो

पावर कारपोरेशन के ककोड़ में हुए फर्जीवाड़े में चीफ इंजीनियर ने अफसरों को तलब किया है। साथ ही आरोपी पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। एसपी सिटी ने कोतवाल सिकंदराबाद को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


पावर कारपोरेशन के ककोड़ उपखंड में करीब 75 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा सामने आया है। बाबु पंकज कुमार ने पीडी के नाम पर बिजली के बिलों को डिलीट कर दिया था। इसके चलते पंकज कुमार को निलंबित कर जांच टीम गठित कर दी गई थी।
विज्ञापन


बताया गया कि एसडीओ ककोड़ ने तहरीर दी थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की। अब चीफ इंजीनियर गाजियाबाद एसके गुप्ता ने अफसरों से कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है। इसके अलावा बाबु के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कराने का कारण पूछा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर की सख्ती से अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसडीओ ककोड़ विवेक रोष एसपी सिटी मान सिंह चौहान के दफ्तर पहुंचे और बाबू के खिलाफ तहरीर दी। एसपी सिटी ने कोतवाल को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

स्याना फीडर घोटाला अफसरों से मांगा जवाब
पावर कारपोरेशन के स्याना खंड में हुए फीडर घोटाले में शासन ने अफसरों से जवाब-तलब किया है। शासन की तरफ से पूछा गया है कि स्याना में किरौंठी लिंक लाइन फर्जीवाड़े में क्या कार्रवाई की गई।


बता दें कि दो साल पहले स्याना में किरौंठी लिंक लाइन फर्जीवाड़ा सामने आया था। ठेकेदार ने अफसरों की शह पर स्टोर से 40 लाख रुपये का सामान फर्जी तरीके से निकाल लिया था।

आरोपी पंकज कुमार के खिलाफ एसडीओ ककोड़ को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। चीफ इंजीनियर को पूरे मामले की रिपोर्ट भेजी जा रही है।
राकेश कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता

एसडीओ ककोड़ विवेक रोष की तरफ से तहरीर मिल चुकी है। मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए कोतवाल सिकंदराबाद को निर्देश दिए  गए हैं।
मान सिंह चौहान, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed