{"_id":"3f01d46d806213f65eb6aa3d1ed8f1ff","slug":"chemist-sold-ban-medicine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पर्चे प्रतिबंधित दवाई बेची, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना पर्चे प्रतिबंधित दवाई बेची, हंगामा
अमर उजाला, बुगरासी
Updated Sun, 07 Feb 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा महिला को प्रतिबंधित दवाई बेचने का मामला प्रकाश में आया है। प्रतिबंधित दवाई का लगातार सेवन करने से महिला नशे की आदी बन गई।
महिला के पति को जब पूरी बात पता चली तो मेडिकल स्टोर पर जाकर उसने जमकर हंगामा किया। स्टोर संचालक ने पति को चार हजार रुपये देकर मामले को रफा-दफा किया।
वहीं मामला संज्ञान में आने पर औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
जानकारी के मुताबिक, कस्बा निवासी एक महिला अपने 10 वर्षीय बेटे से प्रतिदिन नशे की लत को पूरा करने के लिए एक दवाई का इंजेक्शन मंगाती थी। इसके लिए वह घर में ही चोरी करने लगी।
काफी समय से सबकुछ चोरी से चल रहा था, लेकिन रविवार को चोरी पकड़ी गई। महिला ने इंजेक्शन मंगाने के लिए पति की जेब से 100 रुपये निकाले। पति ने रुपये गिने तो उसे शक हुआ।
विज्ञापन
पति ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। पत्नी ने इंजेक्शन के लिए 100 रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पति बिफर गया और पत्नी को लेकर मेडिकल स्टोर पहुंचा।
पति ने वहां जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख स्टोर संचालक ने पति को चार हजार रुपये देकर इसे रफा-दफा किया। बता दें कि बिना डॉक्टर के निर्देश और पर्ची के वह दवाई नहीं बेची जा सकती है।