फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahr made to the address of the fake pistol license

बुलंदशहर के पते पर बना पिस्टल का फर्जी लाइसेंस

Thu, 16 Feb 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 16 Feb 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahr made to the address of the fake pistol license
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

बुलंदशहर के पते पर एक महिला  ने पिस्टल और रिवाल्वर (एनपी-बोर) का लाइसेंस बनवा लिया। इतना ही नहीं महिला ने खुद जनपद के डीएम की फर्जी एनओसी बनाकर गुरूग्राम प्रशासन के पास जमा करवा दी। सत्यापन के लिए गुरूग्राम पुलिस बुलंदशहर पहुंची  तो महिला का झूठ पकड़ा गया। पुलिस ने चालबाज महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीए आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ज्योति शर्मा पत्नी गौरव शर्मा ने खुद को बुलंदशहर की अंबेडकर भवन शिव कालोनी निवासी बता कर गुरूग्राम में पिस्टल और रिवाल्वर का लाइसेंस दर्ज कराने के लिए आवेदन किया था। गुरूग्राम प्रधान ने प्रक्रिया के तहत बुलंदशहर के डीएम से एनओसी मांगी।
विज्ञापन


आरोप है कि महिला ने जिलाधिकारी की फर्जी एनओसी गुरुग्राम प्रशासन के पास जमा करवा दी। एनओसी में बंदूक बाबू और जिलाधिकारी के फर्जी दस्तखत  और स्टांप भी लगी हुई थी। इस पर यकीन करते हुए गुरुग्राम प्रशासन के कर्मचारियों ने फाइल को उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया। आला अधिकारी ने सत्यापन के लिए पुलिस अफसरों को बुलंदशहर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने बंदूक बाबू को एनओसी का हवाला देकर जानकारी मांगी। रिकार्ड में ज्योति शर्मा के नाम से कोई शस्त्र लाइसेंस जारी नहीं हुआ था। बृहस्पतिवार को इस मामले में डीएम ने रिपोर्ट लगाकर हरियाणा पुलिस को दे दी। बताया जा रहा है कि   जिले में पहले भी गलत पते पर शस्त्र लाइसेंस बनवाए गए जिसमें छह गन हाउस के संचालकों के खिलाफ पुलिस जांच कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed