{"_id":"56f976fd4f1c1bc31df0014a","slug":"brother-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में भाई की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में भाई की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 28 Mar 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य सांखनी गांव में मामूली विवाद के दौरान दूर के रिश्ते के भाई ने गांव निवासी शहबाज रजा (24) पुत्र नजर अब्बास की छुरा मारकर हत्या कर दी।
घटना में शहबाज रजा का भाई खूमेनी और मुख्य आरोपी राहिब अली पुत्र अली रहबर भी घायल हुए हैं। मृत खूमेनी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना को लेकर गांव मे तनाव है, एहितयात के तौर पर गांव मे पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि सांखनी गांव निवासी मोहम्मद रजा पुत्र नजर अब्बास ने कोतवाली मे दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसके भाई शहबाज रजा व खूमेनी रजा ठेके पर फसल काटने का कार्य करते थे। उनके साथ उसके रिश्ते का भाई राहिब अली पुत्र अली रहबर भी काम करता था।
विज्ञापन
15 दिन पूर्व खूमेनी व राहिब के बीच कहासुनी हो गई थी। इस दौरान राहिब ने खूमेनी के हाथ में दरांती से वार कर घायल कर दिया था। खूमेनी इस बीच दिल्ली चला गया। रविवार शाम खूमेनी दिल्ली से गांव आया।
सोमवार की सुबह खूमेनी ठेकेदार से पैसे लेने उसके घर गया। इसी बीच खूमेनी व राहिब के बीच फिर कहासुनी हो गई। आरोप है कि राहिब अपने दो मामाओं को साथ लेकर खूमेनी के घर पहुंच गया। आरोपियों ने खूमेनी व उसके भाई शहबाज रजा पर छुरों से हमला कर दिया।
घटना में शहबाज रजा, खूमेनी व राहिब घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय शहबाज रजा की रास्ते में मौत हो गई। जब कि घायल खूमेनी व राहिब को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है।