{"_id":"57a8cade4f1c1b1562ee4861","slug":"ankit-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने लिया छात्र हत्याकांड में संज्ञान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्यमंत्री ने लिया छात्र हत्याकांड में संज्ञान
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव फकाना निवासी छात्र अंकित हत्याकांड मामले में मृतक के भाई मोहित शर्मा द्वारा भेजे गए प्रार्थना पत्र पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। सीएम आफिस से आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रमुख सचिव को पत्र भेजा गया है। यह जानकारी देते हुए मृतक के मौसा पं.सुरेश चंद ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मामले का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गत 16 फरवरी को अंकित की ग्राम अगवाना में सगाई समारोह के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में संजय निवासी गढ़ी कलंजरी बागपत को नामजद करते हुए अंकित के पिता राजेंद्र शर्मा ने गुलावठी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस हत्यारोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। एसएसपी, आईजी से गुहार के बाद मुख्यमंत्री से भी हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई गई थी। अब उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं मृतक के पिता राजेंद्र शर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कहा है कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने से स्वयं एवं परिवार को जान का खतरा है। उन पर फैसला करने के लिए दबाव डाला जा रहा है और धमकियां भी मिल रही हैं।