फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जिलेभर में तीन मुठभेड़, पांच बदमाश घायल, कुल नौ गिरफ्तार

जिलेभर में तीन मुठभेड़, पांच बदमाश घायल, कुल नौ गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
जिलेभर में तीन मुठभेड़, पांच बदमाश घायल, कुल नौ गिरफ्तार
जिले में तीन मुठभेड़, पांच बदमाश घायल, कुल नौ गिरफ्तार
विज्ञापन

- इंद्रपाल ताऊ समेत एक अन्य को अनूपशहर पुलिस ने घायल कर दबोचा
- अनूपशहर पुलिस ने कुल छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की वारदातें खोली
- सिकंदराबाद पुलिस ने मुठभेड़ में ताऊ गैंग के दो गुर्गों को घायल कर दबोचा
- खुर्जा पुलिस ने एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला पुलिस मंगलवार तड़के बदमाशों पर कहर बनकर टूटी। अनूपशहर, सिकंदराबाद और खुर्जा में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पांच घायल बदमाशों समेत कुल नौ बदमाशों को गिरफ्तार किया। साथ ही अनूपशहर, सिकंदराबाद और डिबाई में हुई लूट की वारदातों का पटाक्षेप भी कर दिया। अनूपशहर और सिकंदराबाद में हुई लूट की वारदातों में इंद्रपाल उर्फ ताऊ गैंग का हाथ था। घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि बीते दिनों जनपद में हुई विभिन्न लूट की वारदातों के खुलासे के लिए एसओजी टीम को लगाया गया था। सोमवार देर रात एसओजी प्रभारी विवेक शर्मा को लूट गैंग के बारे में लीड मिली थी। जिसके बाद एसओजी टीम ने अनूपशहर थाना पुलिस के साथ सोमवार देर रात से ही बदमाशों की धर पकड़ के लिए अभियान शुरू कर दिया था। लेकिन, मंगलवार तड़के करीब चार बजे एसओजी टीम को अनूपशहर-मलकपुर रोड पर एक खोखे के पास चार व्यक्ति बैठे मिले। पुलिस को आते देख चारों भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपियों की शिनाख्त योगेश निवासी भूतगढ़ी थाना खुर्जा नगर, वसीम निवासी मोहल्ला गोरखी, सिकंदराबाद, कुलदीप निवासी गांव मानागढ़ी थाना नौझील, अंकित निवासी गांव महलवाला थाना किठौर के रुप में हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह शातिर अपराधी इंद्रपाल उर्फ ताऊ गैंग के सदस्य हैं। मंगलवार को भी वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। वह इंद्रपाल समेत अन्य साथियों का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद एसओजी टीम ने आरोपियों के साथ मिलकर इंद्रपाल ताऊ की तलाश शुरू की। जिसके बाद जब टीम मलकपुर रोड पर ईंट भट्टे के पास पहुंची तो सामने से एक कार आती दिखाई दी। पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा किया तो आरोपी भागने की कोशिश करने लगे और उनकी कार पेड़ से जा टकराई। इस दौरान कार सवार चार आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। वहीं, मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही मनीष भी मामूली रूप से घायल हो गया। जबकि, दो आरोपी भाग निकले। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त इंद्रपाल उर्फ ताऊ व उसके साथी अलीम के रुप में हुई। घायल इंद्रपाल और अलीम को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन आरोपियों ने जनपद में विभिन्न लूटों की वारदातों को करना कुबूला है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर सिकंदराबाद थाना पुलिस व एसओजी की एक टीम मंगलवार सुबह सिकंदराबाद क्षेत्र में दबिश कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि दिल्ली की ओर से एक कार में चार बदमाश सिकंदराबाद की ओर आने वाले हैं। उनके पास अवैध असलाह भी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सुखलालपुर तिराहे पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान दिल्ली की ओर से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया तो आरोपी कार सवार भागने की कोशिश करने लगे और उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए, जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब रहे। घायल बदमाशों की शिनाख्त पवन निवासी गांव बिलसूरी थाना सिकंदराबाद व इरशाद उर्फ घोड़ा निवासी मोहल्ला गोरखी थाना सिकंदराबाद के रुप में हुई। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह इंद्रपाल उर्फ ताऊ गैंग के सदस्य हैें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी मुठभेड़ 25 हजार रूपये के इनामी बदमाश के साथ खुर्जा नगर पुलिस की हुई। एसएसपी ने बताया कि मंगलवार तड़के खुृर्जा नगर पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति बिना नंबर की बाइक से बंबे की पटरी होते हुए सीकरी की तरफ से आने वाले हैं। पुलिस टीम ने बंबे पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने जब एक बाइक का रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन, उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। साथ ही आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जबकि, दूसरा आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए घायल बदमाश की शिनाख्त दिसोंदी उर्फ साबिर निवासी गांव वाजिदपुर थाना खुर्जा देहात के रुप में हुई। आरोपी विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे थे और उन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी को उपचार के लिए खुर्जा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed