फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Wed, 24 Oct 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
सिकंदराबाद। ग्राम सराय जगन्नाथ के जंगलों में मंगलवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। सूचना पर सीओ विक्रम सिंह, कोतवाल अवनीश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि मंगलवार रात रावण दहन और चौदस के अवसर पर लगने वाले मेले के मद्देनजर पुलिस गश्त पर थी। रात करीब दो बजे एसआई अमित कुमार जैसे ही पुलिस टीम के साथ खुर्जा रोड पर पहुंचे ग्राम सराय जगन्नाथ के पास सामने से बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। बताया कि पुलिस के रुकने का इशारा करने पर उसने बाइक को सरायघासी जाने वाले रास्ते पर दौड़ा दिया। खुर्जा रोड से 50 मीटर की दूरी पर बाइक अनियंत्रित होने के कारण फिसल गई और बाइक सवार युवक गिर गया। जैसे ही एसआई अमित कुमार और उनकी टीम ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एसआई अमित कुमार ने बताया कि बचाव में जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्होंने दो फायर किए। फायरिंग के बाद उन्हें बदमाश के चिल्लाने के आवाज आई जो कह रहा था, मुझे गोली लग गई। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो एक युवक सड़क किनारे पड़ा हुआ था। उसके दाहिने पैर में नीचे की ओर गोली लगी थी। पूछने पर घायल बदमाश ने अपना नाम कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायघासी निवासी रॉकी उर्फ राकेश बताया। उसके पास से एक पिस्टल 32 बोर दो कारतूस, तीन खोके और बाइक बरामद की गई। बदमाश ने बताया कि उसने बाइक चोरी की थी। कोतवाल ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश पर जिले बुलंदशहर में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया और जांच के लिए नमूने लिए।
विज्ञापन

नीरज उर्फ बोदी हत्याकांड में था वांछित
सिकंदराबाद। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश कोतवाली क्षेत्र के गांव सरायघासी निवासी नीरज उर्फ बोदी की हत्या में वांछित था। 16 जुलाई को नीरज को उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। 28 जुलाई को नरौरा के आगे गुन्नौर में झाल में नीरज का शव मिला था। मृतक के भाई दिनेश उर्फ कलुआ पुत्र राजन ने रॉकी उर्फ राकेश समेत करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह मिनट चली मुठभेड़ दोनों ओर से पांच राउंड फायरिंग
सिकंदराबाद। कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि रॉकी उर्फ राकेश के साथ पुलिस मुठभेड़ रात 2.20 से 2.26 तक चली। 6 मिनट की मुठभेड़ में रॉकी की ओर से तीन फायर वही पुलिस की ओर से दो फायर किए गए।
रॉकी का है आपराधिक इतिहास
सिकंदराबाद। मुठभेड़ में घायल रॉकी का आपराधिक इतिहास है। उस पर सिकंदराबाद, नोएडा में हत्या, हत्या का प्रयास जैसे करीब आधा दर्जन संगीन अपराधों में रिपोर्ट दर्ज हैं।

पुलिस से बचने के लिए नोएडा में बना रखा था ठिकाना
सिकंदराबाद। पुलिस ने बताया कि नीरज की हत्या के बाद से वह पुलिस से बचने के लिए नोएडा में रह रहा था। त्योहार के चलते मंगलवार की रात में वह बाइक से घर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed