{"_id":"5bd0b8a9bdec22693032fdbc","slug":"81540405417-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर की दीवार तोडने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर की दीवार तोडने के विरोध में प्रदर्शन
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर की दीवार तोड़ने के विरोध में प्रदर्शन
अरनिया। थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर नायसर में मंदिर की दीवार तोड़ने का आरोप लगा ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को शिकायती पत्र देकर ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को गांव शेरपुर नायसर के ग्रामीण तहसील पर पहुंचे । ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में प्राचीन महादेव जी का मंदिर और कुएं के पास चबूतरे की दीवार को कुछ लोगों ने तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने आई। दीवार तोड़ने के विरोध में लोगों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम सदानंद गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, अरनिया थाना प्रभारी ने भी मामले में कार्रवाई की बात कही है। ब्यूरो