{"_id":"5c00372fbdec2241ba2c6e30","slug":"51543517999-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में तीन इनामी बदमाश घायल, साथी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में तीन इनामी बदमाश घायल, साथी फरार
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में तीन इनामी बदमाश घायल, साथी फरार
सिकंदराबाद (बुलंदशहर)। पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे कार सवार बदमाशों की बुधवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी भागने में कामयाब रहे। घायल बदमाशों में से एक 50 हजार और दो 25-25 हजार रुपये का इनामी हैं। पुलिस ने घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह, सीओ विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच की जांच पड़ताल की।
कोतवाल अवनीश कुमार गौतम ने बताया कि बुधवार रात एसआई राम समझ राणा, एसआई नीरज कुमार, कांस्टेबल ओमवीर सिंह, विजय राणा, विश्वास, विपिन, बालकिशन, अनेक सिंह बुधवार रात करीब 10.50 बजे महेपा जागीर रजवाहे पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दनकौर की ओर से आ रही सफेद रंग की इंडिगो कार को जैसे ही पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो कार में बैठे बदमाशों ने कार की गति तेज कर दी। तभी रास्ते में पुलिस की गाड़ी खड़ी होने के कारण कार पुलिया से टकराकर रुक गई। जैसे ही पुलिस टीम कार सवारों से पूछताछ के लिए आगे बढ़ी तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी चार फायर किए। फायरिंग बंद होने के बाद पुलिस ने देखा तो कार के पास तीन बदमाश घायल अवस्था में पड़े थे। तीनों के पैर में गोली लगी थी। बताया कि पूछताछ के दौरान घायल बदमाशों ने अपने नाम मोहल्ला जसरूफ नगर थाना कोतवाली नगर जनपद हापुड़ निवासी सोनू पुत्र हरबूलाल, मोहल्ला मायाशपुरी गजरौला जनपद अमरोहा निवासी बिसंबर उर्फ भीम पुत्र बनारसीलाल, ग्राम देहली थाना जवा जनपद अलीगढ़ निवासी नसरूद्दीन पुत्र कासिम बताया। बताया कि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। बदमाशों ने बताया कि वह सिकंदराबाद क्षेत्र में किसी एकांत स्थान पर पड़ने वाले पेट्रोल पंप लूटने के इरादे से जा रहे थे। पुलिस ने सभी घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों के फरार साथियों की तलाश में पुलिस ने काफी देर तक कांबिंग भी की, मगर सफलता नहीं मिली। कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार तीनों बदमाश व उनके फरार दो अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।