फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जलाया, गंभीर

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जलाया, गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जलाया, गंभीर
दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जलाया, गंभीर
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को जलाकर मारने की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल से हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दोहली निवासी नईम अहमद पुत्र नवाब खान ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी भंाजी को जलाकर मारने की कोशिश का मामला दर्ज कराया है। नईम ने बताया कि करीब सात माह पूर्व उनकी भंाजी तब्बसुम का निकाह साजिद पुत्र अल्लानूर निवासी गांव मिर्जापुर थाना कोतवाली देहात के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालवाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में कार व नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उनकी भांजी का उत्पीड़न किया जा रहा था। काफी समझाने बुझाने के बाद भी आरोपी अपनी मांगो पर ही डटे रहे। आरोप है कि सोमवार सुबह करीब सात बजे आरोपी पति साजिद, सास रहीसा व देवर माजिद ने तब्बसुम पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में तब्बसुम को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed