फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   घर पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या

घर पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या

Tue, 26 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
घर पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या
घर पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र के गांव सीकरी में घर पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह चारपाई पर लहुलुहान किसान का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर एसएसपी ने भी सीकरी गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया।
सोमवार रात खाना खाने के बाद गांव सीकरी निवासी गजेंद्र (62) पुत्र दौलीराम अपने घर सो रहा था। उसका भाई हरिराज भी बगल में दूसरी चारपाई पर सोया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार तड़के उठकर हरिराज जंगल की तरफ चला गया। आरोप है कि इसी दौरान किसी ने धारदार हथियार से गला रेत कर गजेंद्र की हत्या कर दी। जंगल से वापस लौटने पर भाई का लहूलुहान शव देख हरिराज चीख पड़ा। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके की जांच पड़ताल की। उधर एसएसपी केबी सिंह भी गांव सीकरी पहुंचकर मौके का मुआयना किया। उन्होंने कई लोगों से पूछताछ कर हत्या की घटना की तहकीकात की। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को जल्द से जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं। मामले में मृतक के भाई हरिराज ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही हत्यारोपियों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश चंद्र, सीओ खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed