फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   20 thousand rupees duped from DTC driver's account.

डीटीसी चालक के खाते से 20 हजार उड़ाए

Wed, 06 Jan 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला, गुलावठी
अमर उजाला, गुलावठी Updated Wed, 06 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees duped from DTC driver's account.
ग्राम भटौना निवासी दिल्ली में कार्यरत एक डीटीसी चालक विपिन कुमार के बैंक खाते से किसी शातिर ने 20 हजार रुपये साफ कर दिए।
विज्ञापन


विपिन कुमार का स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। विपिन का एटीएम कार्ड लेकर उसके पिता सतेंद्र सिंह पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए, परंतु एटीएम न चलने के कारण वहां खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें मदद करने की बात कहकर एटीएम कार्ड ले लिया तथा पासवर्ड पूछ लिया।


रुपये नहीं निकले तो सतेंद्र लौट गए तो विपिन के मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। विपिन ने जब मैसेज के बारे में पिता को बताया तो बैंक प्रबंधक के पास पहुंचे तथा उन्होंने घटना की जानकारी दी। सतेंद्र सिंह के अनुसार उनकी शिकायत की सुनवाई बैंक में नहीं हुई तो उन्होंने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed