फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   जफरुद्दीन प्रकरण: एसएसपी दफ्तर पर दर्जनों ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जफरुद्दीन प्रकरण: एसएसपी दफ्तर पर दर्जनों ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
जफरुद्दीन प्रकरण: एसएसपी दफ्तर पर दर्जनों ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जफरुद्दीन प्रकरण: एसएसपी दफ्तर पर दर्जनों ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बुलंदशहर। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाड़ौल में बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले युवक जफरूद्दीन की मौत के मामले में सोमवार को नया मोड़ सामने आया है। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर धाराओं में खेल करने का आरोप लगाते हुए हत्या को आत्महत्या में दर्ज करने की बात कही है। साथ ही मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है।

खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाड़ौल निवासी जफरूद्दीन पुत्र नजरुद्दीन की बीते 30 जनवरी की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला था। पुलिस ने मामला आत्महत्या की धाराओं में दर्ज कर लिया था। परिजनों का आरोप था कि जफरूद्दीन ने आत्महत्या नहीं की थी। आरोप था कि मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी ने ही हत्या की है। पुलिस के धाराओं में खेल करने के बाद रविवार को ग्रामीणों ने गांव में पंचायत की थी। जिसमें सोमवार को पुलिस आफिस के घेराव का ऐलान किया था। इसके अनुसार सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली में भरकर दर्जनों महिला व पुरुष ग्रामीण एसएसपी दफ्तर पहुंच गए। साथ ही पुलिस पर आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सीओ स्याना राघवेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों से बातचीत के बाद सीओ ने निष्पक्ष जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले में दोनों आरोपी मृृतक की पत्नी व उसका प्रेमी पूर्व में ही जेल जा चुके हैं। परिजनों की शिकायत पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed