फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता से मारपीट

अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता से मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त दहेज की खातिर विवाहिता से मारपीट
मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटा
विज्ञापन

बुलंदशहर। बीबीनगर थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता को देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी आरोपी ससुरालीजनों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव करकोडा निवासी शालू ने बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सरदार नगर निवासी युवक राहुल जाट पुत्र सोहनवीर सिंह के साथ हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दान दहेज से खुश नहीं थे। वह शादी के कुछ दिनों बाद से ही लगातार अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि गत 28 जून की देर रात आरोपी ससुरालीजनों ने पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। देहात कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति राहुल, ससुर सोहनवीर, सास विमलेश व राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed