फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   सड़क हादसे में जेसीबी चालक की मौत

सड़क हादसे में जेसीबी चालक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में जेसीबी चालक की मौत
विज्ञापन


औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव रजवाना रजवाहे के पटरी पर जेसीबी चालक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया।

जिला हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर की मढै़या निवासी लाखन सिंह 42 वर्षीय जेसीबी चालक है। लखावटी मध्य गंग नहर से निकलने वाले रजवाना रजवाहे की जेसीबी मशीन से सफाई कर ने के बाद मंगलवार रात चालक लाखन सिंह जेसीबी को खड़ी कर रजवाहे की पटरी पर सो गया था। उस दौरान ही अज्ञात वाहन ने पटरी पर सो रहे चालक में टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार सुबह पाली बेगपुर मार्ग पर दौड़ लगाने वाले युवकों ने पटरी पर मृतक युवक के शव को पड़ा देख ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना फोन कर पुलिस को दी। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस देरी से घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed