फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दस वर्षो से चल रहा था फर्जी मार्कशीट बनाने का गोरखधंधा

दस वर्षो से चल रहा था फर्जी मार्कशीट बनाने का गोरखधंधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
दस वर्षो से चल रहा था फर्जी मार्कशीट बनाने का गोरखधंधा
दस वर्षों से चल रहा था फर्जी मार्कशीट बनाने का धंधा
विज्ञापन


औरंगाबाद। क्षेत्र में फर्जी मार्कशीट बनाने का गोरखधंधा करीब दस वर्षों से चल रहा था, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी थी। रविंद्र फर्जी मार्कशीट बनाने में माहिर था। वह रातभर अपनी दुकान खोलकर गोरख धंधे को अंजाम देता था। रविंद्र अब तक लगभग तीन दुकानें भी बदल चुका था।

अगौता पुलिस की गिरफ्त में आया रविंद्र शर्मा फर्जी मार्कशीट बनाने में बेहद शातिर है। मूल मार्कशीट के जैसी नकली मार्कशीट बनाकर ऐसे देता है कि किसी को कोई शक नहीं हो सके। पुलिस ने उसकी दुकान से बड़ी मात्रा में दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस अब उन दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी रविंद्र ने सौ से अधिक लोगों को फर्जी मार्कशीट बनाकर बेची है। पुलिस उसको रिमांड पर लेकर और भी अहम खुलासा कर सकती है। जिन लोगों की रविंद्र ने फर्जी मार्कशीट बनाई है, उनको भी पूछताछ के दायरे में लाया जा सकता है। इससे पहले औरंगाबाद निवासी एक युवक फर्जी मार्कशीट बनाने के मामले में जेल जा चुका है। इंस्पेक्टर अगौता जेपी चौबे ने बताया कि मामले में जांच चल रही है जो भी नाम प्रकाश में आएंगे, उन सभी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

रविंद्र अपने साथियों के साथ मिलकर कंप्यूटर और स्कैनर की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। यह मार्कशीट देखने में भी असली लगती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed