{"_id":"5d01441dbdec22077f3af647","slug":"156036405214-bulandshahr-news140","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
दानपुर। डिबाई थाना क्षेत्र के गांव नगला रूंद निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजन बीमारी के चलते मौत होना बता रहे हैं। वहीं, पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डिबाई की दौलतपुर चौकी क्षेत्र के गांव तुलसीगढ़ी निवासी रामचरन पुत्र भोलांबर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह करीब तीन माह पूर्व क्षेत्र के गांव नगलारूंद निवासी युवक के साथ किया था। बुधवार सुबह पीड़ित को सूचना मिली कि उसकी पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पीड़ित ने मौत का कारण जानने के लिए थाना पुलिस को तहरीर देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। थाना प्रभारी शौकेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पति ने प्रारंभिक जांच में बताया है कि उसकी पत्नी रिंकी की मौत बीमारी के चलते हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।