{"_id":"5ceecd9dbdec22076357b5c1","slug":"155915412516-sikandrabad-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्र भाषा के विरोध में छात्र पर बाइक सवारों ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अभद्र भाषा के विरोध में छात्र पर बाइक सवारों ने की फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभद्र भाषा के विरोध में छात्र पर बाइक सवारों ने की फायरिंग
सिकंदराबाद। नगर क्षेत्र के मोहल्ला अंसारियान निवासी धार्मिक स्थल से घर लौट रहे एक छात्र पर बाइक सवारों ने फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित छात्र ने अपने ही साथी छात्र पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को मामले की तहरीर दी है।
मोहल्ला अंसारियान निवासी फराज पुत्र यामीन ने बताया कि कॉलेज में उसके साथ पढ़ने वाला मोहल्ला खत्रीवाड़ा निवासी छात्र आए दिन उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट करने पर उतारू रहता है। बताया कि गत 27 मई को वह रात्रि के समय धार्मिक स्थल से घर लौट रहा था। इस दौरान आरोपी छात्र ने अपने कई अन्य साथियों के साथ डंडे लोहे की रॉड और तमंचे आदि थे पीड़ित को घेर लिया और पीड़ित के साथ किसी बात को लेकर गाली गलौच करने लगे। जिसका पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर फायर झोंक दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े जिन्हें देखकर आरोपी छात्र अपने साथियों के साथ फरार हो गया। ब्यूरो