{"_id":"5c15548fbdec225705630535","slug":"15449018134-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित हत्याकांड: परिजनों ने एसएसपी से की विवेचक बदलने की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमित हत्याकांड: परिजनों ने एसएसपी से की विवेचक बदलने की मांग
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित हत्याकांड : परिजनों ने एसएसपी से की विवेचक बदलने की मांग
बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली के जंक्शन क्षेत्र में अक्तूबर माह में हुए अमित हत्याकांड में परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप लगाया है। साथ ही मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र देकर विवेचक बदलने की मांग की है।
खुर्जा जंक्शन की लोको कालोनी निवासी छीतर सिंह पुत्र बनी सिंह ने शनिवार को एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि उनके पोते अमित की बीते 18 अक्तूबर को घर से ले जाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पीड़ित ने तीन आरोपियों को नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ खुर्जा नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि पुलिस नामजद आरोपियों से साठगांठ कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि, अज्ञात आरोपियों को पुलिस मुल्जिम बना रही है। वहीं, आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से मामले की विवेचना किसी अन्य अधिकारी से कराए जाने की मांग की है। साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।